Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आने वाली पीढ़ियों को विकसित भारत चाहिए, जिसके लिए मोदी जरूरी : मेनका

उन्होंने कहा कि मैंने काम को लेकर किसी से भेदभाव नहीं किया है। बिना जाति बिरादरी कौम पूछे सबकी मदद की है।

19 Apr 2024

आने वाली पीढ़ियों को विकसित भारत चाहिए, जिसके लिए मोदी जरूरी : मेनका

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि आने वाले पीढ़ियों के लिए विकसित भारत चाहिए। जिसके लिए मोदी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैंने काम को लेकर किसी से भेदभाव नहीं किया है। बिना जाति बिरादरी कौम पूछे सबकी मदद की है। इलेक्शन में जाति कौम देखकर नहीं अपना स्वार्थ देखकर वोट करें। देखें कि आपका काम कराने में कौन सा प्रत्याशी अव्वल रहेगा।

जिले के इसौली विधानसभा में एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने पिछले पांच सालों में सुलतानपुर को स्मार्ट, सुंदर व हरा-भरा शहर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। सुलतानपुर को और सुंदर बनाने की मेरी मुहिम चलती रहेगी। मैं विकास हुआ तरक्की की राजनीति में विश्वास करती हूं। वहीं सरकार की योजनाओं का लाभ भी बिना भेदभाव गरीब की चौखट तक पहुंचा है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अपनी जाति कौम को भूलकर कमल पर वोट दें। उन्होंने कहा उन्हें सुल्तानपुर में जो भी पहचान मिली है। वह मेरे विकास कार्यों और लोगों की छोटी-छोटी मुसीबतों को निपटाने से मिली है।

मेनका ने अपनी व सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा शहर के जाम की समस्या को निपटाने के लिए सड़कों को फोर लेन कराया। वेंडिंग जोन बनाया। दीवानी के पास पार्किंग जोन और दरियापुर के आगे लेबर जोन भी जल्द बनकर तैयार हो जायेगा।आपने जो भी मांगा, जो भी कहा उस सबको मैंने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने बताया मेडिकल कॉलेज हो, जिले में सड़कों का जाल बिछाना हो, नवोदय विद्यालय हो, कृषि विज्ञान केंद्र, तीन थानों का निर्माण, पालिटेक्निक कालेज, डाकघर बनाने समेत सैकड़ों बड़े काम हुए हैं।अब चीनी मिल का विस्तारीकरण कराना ही प्रमुख एजेंडा होंगा।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह बातें शुक्रवार को सांसद श्रीमती गांधी ने बंधुआ कला, मनियारपुर, धरमैतेपुर, कूड़ेधाम, सरैया पूरे बिसेन, मिठनेपुर, गंगा बलीपुर, रसूलपुर, इसौली रामलीला मैदान, सैनी बाजार एवं अशरफपुर में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। धम्मौर में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा आप मेरी ताकत हैं। आपने पार्टी का, मोदी जी का और मेरा झंडा हमेशा लहराया है। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर 425 वोट हमारे पक्ष में पड़े इसके लिए कार्यकर्ता रणनीति बनाकर अभी से काम करना शुरू कर दें। उन्होंने 8 लाख वोट पाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया है।

विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में श्रीमती गांधी की तमाम उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा जब भी सुल्तानपुर के किसी व्यक्ति को भी मुसीबत आई सांसद हमेशा आपके बीच में मिली है। कार्यक्रमों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, विकास शुक्ला, बबिता तिवारी, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, शिव नारायण वर्मा, जि.पं सदस्य जफर खान, नन्दन चतुर्वेदी, महेश सिंह, बद्री यादव, नंदलाल पाल, राजधर शुक्ला, अवधेश दुबे, संतोष सिंह, अजय सिंह अंधियार, सुधांशु सिंह, शिव कुमार यादव, मो.शमी पप्पू प्रधान, बजरंग सिंह प्रधान, अर्जुन यादव प्रधान, फैयाज अहमद, मिराज अहमद, सुनील मौर्या, सूर्यभान पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News